Jharkhand : बड़े पैमाने पर BDO का ट्रांसफर, कई की सेवा कार्मिक को वापस, देखें लिस्‍ट

झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। झारखंड में बड़े पैमान पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) का ट्रांसफर किया गया है। कई की सेवा कार्मिक विभाग को वापस कर दी गई है। इसका आदेश ग्रामीण विकास विभाग ने 3 अक्‍टूबर को जारी कर दिया।

आदेश में कहा गया है कि राज्य अंतर्गत वैसे प्रखंड जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी पदस्थापित नहीं है, वहां अधिसूचित / कार्यरत अंचल अधिकारी को बीडीओ की शक्ति नियमित प्रखंड विकास पदाधिकारी के पदस्थापन तक प्रदत्त की जाती है। जिन प्रखंडों में अंचल अधिकारी के पद रिक्त है, उनमें प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा अंचल अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन किया जायेगा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि उक्त स्थानांतरण आदेशों का अनुपालन अविलम्ब सुनिश्चित किया जाय। सभी संबंधित उपायुक्त स्थानांतरित पदाधिकारी को नव पदस्थापित स्थान पर प्रभार ग्रहण करने के लिए अविलम्ब विरमित कर देंगे। नव पदस्थापित पदाधिकारी का प्रभार आदान-प्रदान कराना सुनिश्चित करेंगे। नव पदस्थापित पदाधिकारी प्रभार प्रतिवेदन 15 अक्‍टूबर, 2023 तक विभाग को भेजना सुनिश्चित करेंगे।

ये है पूरी सूची