Jharkhand : त्‍योहारों को देखते हुए वरीय प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी को जिलों का प्रभार, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। झारखंड में दुर्गा पूजा का त्योहार शुरू है। आनेवाले दिनों में दीपावली, काली पूजा और छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार भी मनाये जाने वाले हैं। इन त्योहारों में भारी संख्या में लोग सार्वजनिक स्थानों, पडालों, प्रतिमा विसर्जन और घाटों पर निकलते हैं। शांतिपूर्ण तरीके से त्योहारों का समापन राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है।

आगामी त्योहारों के दौरान राज्य में विधि-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बनाये रखने के लिए सभी जिलों मे प्रभारी पदाधिकारी के रूप में वरीय प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

प्रतिनियुक्त प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से आवंटित जिलों का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित सभी निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे। दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-107 के तहत नोटिस तामिला, शांति समिति की बैठक, प्रतिमा विसर्जन, जुलूस, भीड़ के रूट का भौतिक सत्यापन, पूजा समितियों द्वारा स्वयं सेवकों की सूची, पहचान स्थानीय प्रशासन को सौंपना, पंडालों में ध्वनि विस्तारक से सूचना आदान-प्रदान सुनिश्चत कराएंगे। बिना सक्षम प्रधिकार की अनुमति लिए रूटों पर नहीं जाने संबंधी कार्य जिला प्रशासन से कराना सुनिश्चित करेंगे।

पूजा / प्रतिमा विसर्जन के लिए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति / आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति के लिए राज्य स्तर से समन्वय करते हुए इसे सुनिश्चित करेंगे।

सभी प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी आवंटित जिला के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ निरंतर सम्पर्क में रहेंगे। जिला की सामान्य विधि-व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे। विशेष संवेदनशील घटना घटित होने पर सरकार को सूचना देते हुए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को उचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

ये है सूची

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।