Jharkhand: दुर्गापूजा में बच्चों की मौज, सरकारी 5 और निजी स्कूल 8 से 10 दिन रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

झारखंड
Spread the love

रांची। दुर्गापूजा में बच्चों की मौज! अगर आपका बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना है, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। स्कूलों में छुट्टी की घोषणा हो गयी है। झारखंड में सरकारी स्कूल और प्राइवेट स्कूलों में दुर्गापूजा की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में आप बच्चों के साथ बाहर जाने का प्लान फाइनल कर सकते हैं।

रांची के चुटिया स्थित मिडिल हाई स्कूल के प्राचार्य हीराकांत झा ने बताया कि सरकारी स्कूल में दुर्गापूजा की आधिकारिक छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। इस बार बच्चों को दुर्गापूजा में 3 दिनों की छुट्टी मिलने वाली है। 23, 24 और 25 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेगा। हालांकि, 21 अक्टूबर थर्ड सैटरडे है और 22 को संडे है। कुल मिलाकर पांच दिन लगातार स्कूल बंद रहने वाले हैं।

वही, रांची के प्राइवेट स्कूलों की बात करें, तो रांची के जाने माने डीपीएस स्कूल में बच्चों को 20 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक छुट्टी दी जा रही है। डीपीएस के PRO आशुतोष ने बताया कि इस बार बच्चों को अच्छी खासी छुट्टी मिल रही है। ताकि बच्चे पूजा इंजॉय करने के साथ-साथ सेल्फ स्टडी पर भी फोकस कर सकें।

इसके अलावा जेवीएम शामली में 20 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक छुट्टी दी जा रही है। रांची के मेन रोड स्थित गुरु नानक स्कूल और कराली स्कूल में भी 20 से 28 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। डीएवी हेहल में 20 से 30 अक्टूबर तक छुट्टी मिलेगी। रांची के अन्य प्राइवेट स्कूलों में भी विद्यार्थियों को 8 से 10 दिनों की छुट्टी दी जा रही है।