
रांची। जेसीआई रांची का एक्सपो उत्सव रांची के मोरहाबादी मैदान में 12 अक्टूबर से शुरू होगा। भूमि पूजन कर इसकी तैयारी शुरू की गई। भूमि पूजन 4 अक्टूबर को जेसीआई रांची के अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने अपनी पत्नी ऋचा राजगढ़िया के साथ मिलकर किया।
भूमि पूजन के बाद मोरहाबादी मैदान में टेंट, हैंगर एवं स्टॉल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इस बार एक्सपो 12 से 16 अक्टूबर के बीच हो रहा है। इसमें 300 से अधिक स्टॉलधारक अपना स्टॉल लगा रहे हैं। इस बार टेंट हैंगर और स्टॉल्स में कुछ नया देखने को मिलेगा। हैंगर के अंदर चलने की जगह काफ़ी बड़ी की जा रही है, जिससे लोगों को सहूलियत हो।
अरविंद राजगढ़िया ने बताया कि इस वर्ष बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क फनगोला और मिडनाइट कार्निवल लेकर हम आ रहे हैं। इसके साथ ही ऑटोजोन, होम डेकोर, रियल एस्टेट, फर्नीचर जोन, स्टार्टअप बाजार, लेडीज कॉर्नर, फूड कोर्ट व अन्य सभी तरह के स्टॉल भी होंगे।
सचिव तरूण अग्रवाल ने बताया कि एक्सपो में हर दिन अलग-अलग प्रतियोगिता होगी। मिसेज एक्सपो रांची, हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, वॉइस ऑफ एक्सपो, डॉग शो, पेंटिंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन, एक्सपो ढिंचक ढा जैसे इवेंट होंगे। लोगों को एंटरप्रेन्योरशिप पर मोटिवेशनल स्पीकर शिव खेड़ा द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी।
एक्सपो के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी एवं जेसीआई रांची के प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि एक्सपो उत्सव के मुख्य संयोजक संजय जैन हैं। सह संयोजक प्रतीक जैन, सनी केडिया व राहुल टिबड़ेवाल हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम के संयोजक नवीन गाड़ोदिया थे।
मौके पर वीणा अग्रवाल, अमिता केडिया, सचिव तरुण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक केडिया, विजय पटेल, आनंद धानुका, नारायण मुरारका, अभिनव मंत्री, राकेश जैन, सदस्य सुशील केडिया, विनय मंत्री, पीयूष केडिया, रोबिन गुप्ता, निखिल अग्रवाल, देवेश जैन, रवि आनंद, अंकित अग्रवाल, आदित्य जालान, रौनक जैन व अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।