श्री विश्वकर्मा वेलफेयर सोसाईटी के अध्‍यक्ष बने जगमोहन शर्मा

झारखंड
Spread the love

रांची। श्री विश्वकर्मा वेलफेयर सोसाईटी की आम सभा 1 अक्‍टूबर को हुई। इसकी अध्यक्षता जगमोहन शर्मा ने की। बैठक रातू रोड के न्यू मार्केट स्थित समिति के कार्यालय में हुई।

बैठक में सर्वसम्‍मति से पिछले कार्यकाल की संपुष्टि की गई। नया कार्यकाल वर्ष 2023 से 2027 के लिए नई कमेटी का पुनर्गठन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक त्रिवेणी राणा थे।

उपस्थित सभी सदस्यों ने चयनित पदधारियों को बधाई दी। सोसाईटी की अगली बैठक 15 अक्टूबर को होगी। उसमें चयनित पदाधारी को कारभार सौंपा जाएगा।

ये है नई कमेटी

  • अध्यक्ष – जगमोहन शर्मा
  • सचिव – विक्रांत विश्वकर्मा
  • उपाध्यक्ष – विद्यानंद विद्यार्थी
  • कोषाध्यक्ष – उदय कुमार
  • कार्यकारिणी सदस्य – कृष्णा शर्मा, अंकित विश्वकर्मा, अनुपम कुमार

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।