लगातार हुई बारिश ने मचाई आफत, नदी में बहा बुजुर्ग

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। पिछले 11 घंटें तक लगातार हुई बारिश ने आफत मचा दी है। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कांडी निवासी 65 वर्षीय कमला ठाकुर चोरांटी नदी में बह गए। घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वे उक्त नदी को पार कर घर से बाजार जा रहे थे। इस दौरान नदी की तेज बहाव में गिर पड़े और बह गए। लगातार खोजबीन जारी रही। वे जहां गिरे थे, वहां से लगभग 500 मीटर की दूरी पर नदी में उनकी लुंगी मिली।

कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम ने सुबह ही स्थानीय गोताखोर को खोजबीन में लगा दिया था। सैकड़ों लोग मुखिया का सहयोग कर रहे थे। मुखिया ने बताया कि दो किमी दूर अर्थात सड़की गांव तक नदी में खोजा गया। फिर भी कुछ पता नहीं चल सका।

नदी में बह गए कमला ठाकुर को खोजबीन करने के दौरान सड़की गांव निवासी 30 वर्षीय अमरजीत मेहता को एक जहरीले सांप ने काट लिया। मुखिया विजय राम द्वारा 108 एम्बुलेंस से अमरजीत को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया।

भजनीया गांव से गोताखोरों को मंगवाने की बात चल रही थी। नदी में बह गए बुजुर्ग के परिवार में पत्नी बिफनी देवी सहित चार पुत्र हैं। घर में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उधर पुलिस भी नदी में बहे कमला ठाकुर की खोजबीन कर रही थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।