Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 26 अक्‍टूबर, 2023

मेष

सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा को पदोन्नति मिलने के योग हैं। दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। अध्ययन की योजना बनेगी। पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष

व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी भावनाओं को समझेगा।

मिथुन

अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी।  नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क

जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह

शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के सेहत में सुधार आएगा। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या

यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

तुला

दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा।

वृश्चिक

धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना संभव है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु

प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिता से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर

दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। मन कार्यों में लगेगा। अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। सेहत उत्तम रहेगा।

कुंभ

आज दिन मिलाजुला रहेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। कीमती चीजों को संभाल कर रखें। जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सेहत सही रहेगी।

मीन

प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। आखिर में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)