सरकार का बड़ा एलानः महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 फीसदी मिलेगा आरक्षण, नोटिफिकेशन जारी

मध्य प्रदेश देश
Spread the love

मध्य प्रदेश। आधी आबादी के लिए अच्छी खबर आ रही है। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया। सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए 35% सरकारी नौकरी में अब आरक्षण होगा।  

शिवराज की घोषणा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यानी अब सीधी भर्ती में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इसके लिए मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1997 को संशोधित किया गया है। वन विभाग को छोड़कर सभी विभागों में 35% आरक्षण का फार्मूला लागू होगा।  

इससे पहले लाडली बहना योजना के तहत शिवराज सरकार महिलाओं को 1500 रुपये खाते में भेजती है। शिवराज सिंह चौहान पहले ही कह चुके हैं कि आगे चल कर ये राशि बढ़ा दी जाएगी और ये 3000 रुपये प्रति महीने तक हो सकती है।