गोस्सनर कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया बिरसा मुंडा जेल पार्क का भ्रमण

झारखंड
Spread the love

रांची। गोस्सनर कॉलेज के जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ले बिरसा मुंडा जेल पार्क का भ्रमण किया। प्रो संतोष कुमार और प्रो अनुज कुमार की देखरेख में उन्‍हें भ्रमण कराया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को फील्ड रिपोर्टिंग, फ़ोटोग्राफी, रील मेकिंग कराना था।

यहां विद्यार्थीयों ने भगवान बिरसा मुंडा से जुड़े इतिहास के बारे में जानकारी ली। साथ ही, सिदो-कान्हू ,नीलांबर पीतांबर, दिवा किशुन, गया मुंडा, जतरा टाना भगत, तेलंगाना खड़िया, भागीरथ मांझी, वीर बंधु भगत, पोटो हो और गंगा नारायण सिंह जैसे आंदोलनकारियों के भी इतिहास को जाना।

विद्यार्थियों ने भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शहीदों को जाना। उस सेल का भी भ्रमण किया ,जहां भगवान बिरसा मुंडा को अंग्रेजों के द्वारा कैद में रखा गया था। जहर देकर मार दिया गया था। इस भ्रमण में सेमेस्टर 3 के सारे विद्यार्थी शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।