Good News : गढ़वा के सतबहिनी झरना तीर्थ में बनेगा झूला पुल

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड स्थित सतबहिनी झरना तीर्थ आने वाले पर्यटकों के लिए अच्‍छी खबर (Good News)। उन्‍हें जल्द झूला पुल से नदी पार होने का आनंद मिल सकता है। उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने दी।

विधायक प्रतिनि‍धि ने बताया कि सतबहिनी झरना तीर्थ में 4.75 करोड़ की लागत झूला पुल का निर्माण होगा। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। न्यास बोर्ड कार्यालय के उत्तर की तरफ से इस पुल का निर्माण होना है, जो पश्चिम में सूर्य मंदिर के उत्तर की ओर तक जाएगा। यहां आने वाले पर्यटकों को अब नदी पार होकर सूर्य मंदिर व बजरंग बली मंदिर आने-जाने में काफी सुविधा होगी।

अजय कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में सभी मंदिरों की कनेक्टिविटी के लिए 800 मीटर लंबाई में 92 लाख की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण की भी स्वीकृति मिल गयी है। इसके अलावे प्रखंड क्षेत्र के महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य दुर्गापूजा के बाद शुरू हो जाएगा। इसमें सोहगड़ा मोड़ से गरदाहा हाई स्कूल मोड़ तक गवर्नर रोड, मोखापी मोड़ से कांडी तक व सरकोनी से बेलहथ होते खरौंधा तक की सड़क शामिल है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।