एक्सपो उत्सव का आगाज, सुबह 11 बजे से आ सकते हैं यहां

झारखंड
Spread the love

  • राज्‍यपाल सीपी राधाकृष्‍णन ने उद्घाटन किया

रांची। मोरहाबादी मैदान में एक्‍सपो उत्‍सव का आगाज हो गया। जेसीआई रांची के तत्‍वावधान में आयोजित एक्सपो उत्सव-2023 का उद्घाटन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 12 अक्टूबर को किया। यह 16 अक्‍टूबर तक सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। इंट्री टिकट ₹20 रुपये है।

एक्सपो झारखंड का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर है।, जिसका आयोजन पिछले 25 वर्षों से होता आ रहा है। इस बार एक्सपो का 26वां संस्करण है। इसमें 305 स्टॉल धारकों ने अपने स्टॉल जर्मन हैंगर, कॉर्पोरेट हैंगर, पिक हैंगर, स्टार्टअप जोन, अपना घर, ऑटो जोन, एम्यूजमेंट पार्क एवं फूड जोन में लगाए हैं।

एक्सपो उत्सव-2023 के मुख्य संयोजक डॉ संजय जैन ने बताया की सभी सदस्यों की मेहनत एवं जुनून से ही हम एक्सपो को सफल बना पाते हैं। उन्होंने बताया इस बार 39 स्टार्टअप ने एक्स्पो में अपने स्टॉल लगाए हैं। युवा उद्यमी के लिए अगले 5 दिन अलग-अलग ट्रेनिंग एवं टॉक शो का आयोजन किया जाएगा। 16 अक्टूबर को देश के जाने-माने लेखक शिव खेड़ा लोगों को मोटिवेट करेंगे। 13 अक्टूबर को शाम 3 बजे ट्रेजर हंट, 3:30 बजे डोग शो एवं शाम 6 बजे एक्सपो सुपर तंबोला का आयोजन किया जाएगा।

राज्यपाल ने कहा कि‍ यह खुशी की बात है कि‍ रांची के यूथ इतने बड़े आयोजन को बहुत ही सरलता से कर रहे हैं। इस तरह के आयोजन से राज्‍य के लोगों को कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलती है। एक्सपो लोकल फ़ॉर वोकल के लिए भी एक अच्छा मंच है, जिसमें हमारे झारखंड के ट्राईबल्स भी अपनी प्रतिभा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा हमें सपने बड़े देखना चाहिए। हार से निराश नहीं होना चाहिए। निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए सफलता जरूर मिलेगी।

समारोह में अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने राज्‍यपाल के साथ आए सभी अतिथियों एवं सभी सदस्यों का स्वागत किया। कहा कि एक्सपो को इस ऊंचाई तक पहुंचने में आप सभी का हाथ है। सचिव तरूण अग्रवाल ने लोगों का आभार जताया।

एक्सपो उत्सव के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी एवं जेसीआई रांची के प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि मंच संचालन अनंत जैन ने किया। कार्यक्रम के संयोजक आशीष भाला एवं अभिषेक नारनोलीया थे। कार्यक्रम में एक्सपो उत्सव के सह संयोजक प्रतीक जैन, सनी केडिया, राहुल टिबड़ेवाल, वीपी बिजनेस पियूष केडिया, पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।