स्‍मार्ट मीटर के खिलाफ बिजली उपभोक्‍ताओं ने किया मौन प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

रांची। केरल की तर्ज़ पर झारखंड से भी बिजली का विवादित स्मार्ट मीटर हटाओ। स्मार्ट मीटर से आए तीन गुना से दस गुना बिल बढ़ोतरी वापस लो। स्मार्ट मीटर की थर्ड पार्टी से जांच कराओ। स्मार्ट मीटर की जांच निःशुल्क करो। दिल्ली की तर्ज़ पर 200 यूनिट निःशुल्क करो। इन मांगों को लेकर 29 अक्‍टूबर को रांची के अलबर्ट एक्‍का चौक के समीप बिजली उपभोक्‍ताओं ने प्रदर्शन किया।

उपभोक्‍ताओं ने कहा कि ट्रायल में स्मार्ट मीटर लगा। इसे लगाए जाने के साथ ही 100 यूनिट निःशुल्क बिजली की सुविधा ख़त्म हो गई। बिजली अधिकारी उपभोक्ताओं को ही दोषी मान रहे हैं। उन्‍होंने हेमंत सरकार से फरियाद सुनने की गुहार लगाई। उपभोक्‍ताओं ने मांगों भरी तख्तियां ले रखी थीं। पर्चा वितरित कर मानव श्रृंखला बनाकर झारखंड आंदोलनकारी लक्ष्मी नारायण मुंडा के नेतृत्व में मौन प्रदर्शन किया।

विवादित स्मार्ट मीटर के ख़िलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मामले को लेकर 30 अक्‍टूबर को बैठक कर आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी समर सिन्हा, झारखंड आंदोलनकारी मो एज़ाज़, सामाजिक कार्यकर्ता नदीम खान, मो नौशाद आलम, जमील अख़्तर, मो कलीम, सुदामा खलखो, निरंजना हेरेंज टोप्पो, अकरम राशिद, साज़िद उमर, मो ज़ाहिद, लियाक़त अली, डब्‍ल्‍यू मुंडा, हलदर चंदन पाहन, आनंद मुंडा, सोमा उरांव, दिनेश मुंडा, गीता लकड़ा, सोनी लकड़ा, मुन्ना टोपनो, महावीर उरांव, मो नसीम, मो नेसार, नेसार अहमद शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।