नई दिल्ली। चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने काम में ढिलाई को लेकर पांच चुनावी राज्यों में कई शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का बुधवार को तबादला करने का आदेश दिया। इनमें 25 पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक, नौ जिलाधिकारी (डीएम) और चार सचिव तथा विशेष सचिव भी शामिल हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, एक समीक्षा के दौरान आयोग ने पाया कि कुछ अधिकारियों का प्रदर्शन ‘असंतोषजनक’ था। मतदान के लिए प्रलोभन देने को शराब की अवैध आपूर्ति जैसे विभिन्न मामलों को लेकर उनका रुख गंभीर नहीं था।
आयोग ने स्थानांतरित किए गए अधिकारियों से कहा है कि वे अपना प्रभार तत्काल संबंधित कनिष्ठ अधिकारियों को सौंप दें। आयोग ने संबंधित राज्य सरकारों को भी आदेश दिया है कि वे गुरुवार शाम तक अधिकारियों की एक सूची भेजें, जिन्हें स्थानांतरित किए गए अफसरों के स्थान पर नियुक्त किया जा सके।
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में सात से 30 नवंबर के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।