
बेगूसराय। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और बेगूसराय जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 26 अक्टूबर को शुरू हुआ। पहले दिन श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम में योग (बालक और बालिका की प्रतियोगिता हुई। इसमें अंडर 14, 17 और 19 में विभिन्न प्रखंडों से दर्जनों खिलाड़ी शामिल हुए।
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का उद्घाटन जिले के वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला खेल पदाधिकारी निशांत कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि खेल तन मन स्वस्थ रखने का सबसे बड़ा जरिया है। से खेल भावना से खेलें। खेल को अपने जीवन में उतारने पर जिंदगी अनुशासित हो जाएगी।
इस अवसर पर जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, कार्यक्रम संयोजक अरविंद कुमार, शारिरिक शिक्षक संदीप कुमार, अजित कुमार, सोनू कुमार मौजूद थे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला योग संघ के अध्यक्ष योगी गुडाकेश, शारीरिक शिक्षक ब्रजेश कुमार, सोनू कुमार, अजीत कुमार ने सहयोग किया।
शहर के कॉलेजिएट उच्च विद्यालय के प्रांगण में फुटबॉल और रग्बी (बालिका) अंडर 14, 17 और 19 का आयोजन किया गया। इसमें मटिहानी, बलिया, बरौनी, बेगूसराय, मंसूरचक प्रखंड से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयोजक चिरंजीव ठाकुर ने किया।

मैच में खिलाड़ियों के मूव, फिटनेस और खेल स्किल के आधार पर जिला टीम का चयन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक रौशन कुमार, अमन कुमार, रितेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों का योगदान रहा।
कॉलेजिएट विद्यालय में ही शतरंज (बालक /बालिका) का आयोजन किया गया। इसका संचालन शतरंज संघ के जिला सचिव राकेश कुमार, रामचंद्र रॉय ने किया।
कल्याण केन्द्र बरौनी के हॉल में ताइक्वांडो बालक-बालिका की चयन प्रतियोगिता हुई। इसमें 450 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन में ताइक्वांडो संघ के सचिव नंदू कुमार के निर्देशन में मणिकांत कुमार, अनिल तांती, मो फुरकान सहित 15 तकनीकी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार ने बताया कि कल गांधी स्टेडियम बेगूसराय में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो,(बालक-बालिका, अंडर-14/17/19), कुश्ती(बालक-17,19) होगा। बीपी उच्च विद्यालय में क्रिकेट (बालक) अंडर 17 एवं श्री कृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम, बेगूसराय में बैडमिंटन बालक एवं बालिका का ट्रायल होगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।