पत्‍नी के साथ सतबहिनी झरना तीर्थ पहुंचे उपायुक्‍त शेखर जमुआर

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। उपायुक्त शेखर जमुआर ने महाअष्टमी पर रविवार को पत्नी के साथ कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल और कांडी बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। मां भगवती का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मां से जिले और राज्‍यवासियों की खुशहाली की कामना की।

कांडी दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचने पर उपायुक्त का कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम ने स्वागत किया। इससे पूर्व डीसी ने सतबहिनी झरना तीर्थ में मां भगवती की दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल को बेहद रमणीक व खूबसूरत बताया।

उपायुक्‍त ने कहा कि पूरे जिले में इस प्रकार सन्दर्य बिखेरने वाला कोई रमणीक स्थान नहीं है। विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने सतबहिनी झरना तीर्थ में डीसी का स्वागत किया।

इस अवसर पर कांडी प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, बीडीओ ललित प्रसाद सिंह, थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा सहित काफी संख्या लोग उपस्थित थे। कांडी पहुंचे उपायुक्त बीडीओ व थाना प्रभारी से विधि-व्यवस्था का जायजा लेते हुए केतार के लिए रवाना हो गए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।