जेसीआई के एक्सपो उत्सव में उमड़ी भीड़, समापन कल

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची के तत्‍वावधान में आयोजित एक्सपो उत्सव-2023 में रविवार को लोगों की भीड़ उमड़ी। चौथा दिन करीब 1 लाख से अधिक लोगों ने एक्सपो उत्सव का दीदार किया। सभी हैंगर में ग्राहकों की लंबी कतारें लगी थी। स्टॉल धारक बहुत खुश दिखे। एक्‍सपो का समापन कल यानी 16 अक्‍टूबर को होगा।

रविवार को एक्सपो में लाइव म्यूजिशियन परफॉर्म कर लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। शनिवार को मिड्नाइट कार्निवल का आयोजन किया गया था। इसके अतिरिक्त ग्रैंड फैशन शो भी हुआ।

बच्चों के लिए पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसमें की ग्रुप A में विदुषी ने तीसरा स्थान, प्रिया को दूसरा और जॉय एक्का को पहला स्थान मिला। ग्रुप B में आरोही ने तीसरा, समायरा को दूसरा और आयांश को प्रथम स्थान प्राप्‍त किया। ग्रुप C में अमायरा को तीसरा, रंजन को दूसरा और राजवीर को पहला स्थान प्राप्त हुआ। ग्रुप D में प्रियांशी को तीसरा, आदया को दूसरा और अरण्या को पहला स्थान मिला। ग्रुप E में प्राची को तीसरा, निशा को दूसरा और पंकज ने पहला स्थान प्राप्त किया।

फैंसी ड्रेस कंपटीशन में ग्रुप A (2 से 4 वर्ष) में रियांशी को पहला, कायरा को दूसरा और सायरा को तीसरा स्थान मिला। ग्रुप B (5 से 10 वर्ष) में असलीन कौर को पहला, कृषिव को दूसरा और अरिजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस बार एक्सपो में बहुत अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट आए हुए हैं। बांस को रिसाइकल कर बनाए गए बर्तन, टर्की से आये हुए खूबसूरत लाइट्स एवं झालर, अफगानिस्तान के डॉयफ्रूइट्स, थाईलैंड एवं बांग्लादेश के सूट एवं साड़ि‍यां, खूबसूरत कालीन एवं होम डेकॉर, थाईलैंड के लेडीज फुटवियर, खूबसूरत सोफा एवं कुशन कवर, लेडीज आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चांदी के अलग-अलग खूबसूरत एवं कस्टमाइज्ड सिक्के अपने हिसाब से बनवा सकते हैं। इसके अलग-अलग स्टॉल हैं।

एक्सपो मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी और जेसीआई रांची के प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को एक्सपो का आख़िरी दिन है। कल शिव खेड़ा भी ट्रेनिंग और टॉक शो कर सेशन सुबह 11:30 बजे से करेंगे। जो भी लोग एक्सपो में अभी तक नहीं आ पाए हैं, वे कल आकर इसका आनंद ले सकते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।