झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में सीसीएल ने कराई प्रतियोगिताएं

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल और सतर्कता विभाग मुख्यालय ने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में 19 अक्‍टूबर को प्रतियोगिताएं कराई। सतर्कता जागरुकता अभियान 2023 के अंतर्गत भाषण, स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विश्वविद्यालय के 51 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्‍होंने सतर्कता और जागरुकता एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर प्रासंगिक विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली। मौके पर मुख्य प्रबंधक (सिस्टम) सतर्कता ओम प्रकाश, मुख्य प्रबंधक (वित्त) सतर्कता आरके सिंह और डॉ अनीता उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के मार्गदर्शन में सीसीएल के सतर्कता विभाग कर्मी, आम जन एवं हितधारकों को जागरूक करने के लिए पिछले तीन महीने से लगातार प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, कार्यशाला इत्यादि आयोजित कर रहा है। शिक्षण संस्थानों में भी छात्रों को जागरूक करने के लिए प्रतियोगिताएं कराई जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।