बॉलीवुड के ‘सिंघम’ ने बंगाली फिल्म ‘दशम अवतार’ की टीम को दी महालया की शुभकामनाएं

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। दुर्गा पूजा त्योहार की शुरुआत आज यानी महालया से होती है। इस शुभ अवसर पर बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर बंगाली पुलिस ड्रामा ‘दशम अवतार’ में डैशिंग पुलिस का किरदार निभा रहे प्रोसनजीत चटर्जी और पूरी टीम को महालया की शुभकामनाएं दी।

दशम अवतार के इस पुलिस ड्रामा में बंगाल के कलाकारों की सूची में अनिर्वान भट्टाचार्य, जिशु यू सेनगुप्ता और जया अहसन शामिल हैं। सिंघम के रूप में बालीवुड में पुलिस ड्रामा का प्रतिनिधित्व करने वाले अजय देवगन ने इसका समर्थन किया है। इससे यह कहना गलत नहीं होगा कि‍ यह क्रॉस-सांस्कृतिक समर्थन भारतीय फिल्म उद्योग में एक दूसरे के प्रति सहयोग और समर्थन को बढ़ावा देगा।

पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में ‘दशम अवतार’ 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। भारत के अन्य राष्ट्रों में 20 अक्टूबर रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग 15 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

जियो स्टूडियोज और एसवीएफ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित है। प्रशंसक और आलोचकों द्वारा समान रूप से दशम अवतार का बेसब्री से इंतजार किया गया है।

दशम अवतार बंगाल की सबसे बड़ी फिल्म में से एक है। यह बंगाली सिनेमा के शुरुआती डबल प्रीक्वल के आगमन की शुरुआत करता है, जो लोकप्रिय पुलिस ड्रामा-बैशे श्राबोन और विंची दा की कहानियों को जटिल रूप से बुनता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।