रांची। धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) प्रो सुखदेव भोई को कुलपति के पद से हटा दिया गया है। राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पदमुक्त कर दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं है।
राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने आज बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुखदेव भोई को कुलपति के पद से पदमुक्त करने के आदेश दिए।
विदित हो कि प्रो सुखदेव भोई के विरुद्ध विभिन्न स्तरों से कई गंभीर शिकायतें कुलाधिपति कार्यालय को प्राप्त हुई थी। इस पर राज भवन द्वारा जांच का आदेश दिया गया था। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आरोपों की जांच के लिए एक टीम गठित की गई।
राज्यपाल के निर्देश के आलोक में टीम द्वारा गहन जांच कर जांच प्रतिवेदन समर्पित किया गया। इसमें कुलपति द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितता बरतने की कई गंभीर शिकायतों की पुष्टि की हुई। समीक्ष के बाद कुलपति का आचरण व कृत्य विश्वविद्यालय के हित में नहीं पाया गया।
राज्यपाल ने प्रो सुखदेव भोई को कुलपति पद की गरिमा के विरुद्ध कार्य करने के लिए पदमुक्त करने का आदेश दिया। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार क्षम्य नहीं है। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।