रांची। झारखंड के रांची जिले के 542 लाभुकों को 34 लाख रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत जिलास्तरीय समिति की 12 अक्टूबर को हुई बैठक में इसकी अनुशंसा की गई। इसकी अध्यक्षता रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने की।
समिति द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रांची जिला अन्तर्गत अनुशंसति 542 लाभुकों में अनुसूचित जनजाति के 189, अनुसूचित जाति के 36 एवं पिछड़ी जाति के 317 लाभुक शामिल हैं।
रांची सिविल सर्जन द्वारा अनुशंसित अनुसूचित जनजाति के 189 लाभुकों के लिए 12 लाख 49 हजार, अनुसूचित जाति के 36 लाभुकों के लिए 2 लाख 32 हजार एवं पिछड़ी जाति के 317 लाभुकों के लिए 19 लाख 77 हजार की राशि की अनुशंसा की गयी है।
उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रखंड स्तर पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त करते हुए योजना का क्रियान्वयन करने का आदेश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सके।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।