मध्य प्रदेश से चला वाहन लदा कोयला चांडिल की जगह पहुंचा नौडिहा बाजार, ऐसे हुआ खुलासा

झारखंड
Spread the love

  • वाहन मालिक, चालक मालिक एवं इसमें संलिप्त नामजद को बनाया गया अभियुक्त

पलामू। मध्‍य प्रदेश से वाहन लदा कोयला चला। उसे चांडिल जाना था। हालांकि वह पलामू जिले के नौडिहा बाजार पहुंच गया। अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में इसका खुलासा हुआ। वाहन मालिक, चालक मालिक और इसमें संलिप्त नामजद को अभियुक्त बनाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

जानकारी हो कि उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर जिले में अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इस क्रम में डीएमओ ने एक और कार्रवाई की। उन्‍होंने निर्धारित स्थल से हट कर कोयला का कारोबार का भांडाफोड़ किया।

डीएमओ और नौडिहा थाने की पुलिस ने अपने गंतब्य स्थान पर कोयला नहीं पहुंचाकर अवैध कारोबार करने के उद्देश्य से नौडिहा में इसे अनलोड करने वाले  वाहन को जब्‍त किया। चालक को गिरफ्तार करते हुए वाहन मालिक एवं नामजद संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ नौडिहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। अवैध कोयला के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर अविलंब कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया।

अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना क्षेत्र के नौडिहा बाजार में निरीक्षण के क्रम में 7.30 बजे थाना प्रभारी अमन कुमार और पुलिस आरक्षी निरीक्षक शंकर टोप्पो ने एक वाहन (यूपी 60 एटी-1088) को ग्राम धोबनी में कोयला अनलोड करते पाया। इसके बाद वाहन चालक श्रवण कुमार से कागजात की मांग की गयी।

कागजात में पाया कि कोयला मध्य प्रदेश से अपलोड होकर झारखंड के चांडिल में अनलोड करना है। इसके बाद चालक से पूछा कि कोयला चांडिल में अनलोड करना है तो यहां क्यों अनलोड किया। चालक ने बताया गया कि जयदीप सिंह (पिता रणवीर सिंह, जबलपुर, मध्य प्रदेश) द्वारा फोन पर बोला गया कि कोयला चांडिल नहीं ले जाकर नौडिहा में गिरना है। इसके बाद रोहित से बात किए।

रोहित ने नौडिहा में कोयला अनलोड करने को कहा। वह कोयला अनलोड कर रसीद के लिए खड़े था। इस पर कार्रवाई करते हुए अविलंब कोयला को पुनः अनलोड कर वाहन को जब्‍त करते हुए थाना ले आया गया। जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने चालक, वाहन मालिक एवं संलिप्त को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।