बहुत जल्द रांची से हावड़ा के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

झारखंड
Spread the love

  • मुरी, मैक्लुस्कीगंज और टाटीसिल्वे को मिलेगा ट्रेनों का ठहराव

रांची। रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात बहुत जल्द झारखंड को मिलने वाली है। रेलवे इसकी तैयारी भी पूरी कर रहा है। रांची से कोलकाता के बीच की यात्रा और भी सुगम, सुखद और आसान हो सकेगी। उक्त आशय की जानकारी सांसद संजय सेठ को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज मुलाकात के दौरान दी।

संसद के विशेष सत्र के दौरान सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आज मुलाकात की। उन्हें रांची लोकसभा क्षेत्र में रेल यात्री सुविधा विस्तार के लिए पूर्व में दिए गए आग्रह पत्र से अवगत कराया। साथ ही इस पर सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया।

केंद्रीय रेल मंत्री ने सेठ को बताया कि रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात बहुत जल्द रांची को दी जाएगी। इसकी पूरी संभावना है कि खुद प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे। सांसद ने इस सौगात के बाद केंद्रीय रेल मंत्री को आभार जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया है।

मुलाकात के क्रम में सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री से आग्रह किया की रांची आकर यहां पर चल रही रेल परियोजनाओं की एक समीक्षा बैठक की जाय, ताकि यहां रेलवे के कार्यों को और भी गति प्रदान हो सके। इस पर संसद को केंद्रीय रेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द वह रांची आने की योजना बना रहे हैं। सभी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। उसे और गति प्रदान की जाएगी।

सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री से मैक्लुस्कीगंज, मुरी और टाटीसिलवे में कोरोना काल से पहले चल रही ट्रेनों के पुनः ठहराव का भी आग्रह किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सांसद को बताया कि कई ट्रेनों का ठहराव रांची लोकसभा क्षेत्र को दिया जा चुका है। शीघ्र ही अन्य ट्रेनों का भी ठहराव आरंभ कर लिया जाएगा।

रांची के चुटिया में ओवरब्रिज निर्माण के मामले में भी सकारात्मक पहल किए जाने का आश्वासन केंद्रीय रेल मंत्री ने दिया है। इसके अलावा केंद्रीय रेल मंत्री ने रांची लोकसभा क्षेत्र में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी गंभीरता दिखाई है। बहुत जल्द इसके सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।