विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डिहवार टोला व उत्क्रमित प्रावि तेलियानिजामत में गुरुवार को हुआ। मौके पर संकुल साधन सेवी सह प्रशिक्षक धर्मेन्द्र कुमार दूबे ने विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों से प्रशिक्षण पूर्व मूल्यांकन प्रपत्र भराया। विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य व दायित्व के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से सदस्यों को जानकारी दी गई।

इस क्रम में प्रशिक्षण का उद्देश्य, विद्यालय का आकलन, ग्रामीण मूल्यांकन विधि के माध्यम से समुदाय के करीब आने के लिए रास्ता बनाना, विद्यालय को आकर्षक बनाने, मूलभूत सुविधाओं को विकसित करना, विद्यालयों में प्रार्थना सभा, उपस्थिती वृद्धि करना, अभिभावक प्रबंधन समिति के सहयोग, माता समिति का सहयोग, बाल संसद का सहयोग, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में समुदाय की सहभागिता, बाल संरक्षण से संबंधित जानकारी, परियोजना द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले सभी अनुदानों के बारे में बेहतर एवं समुचित उपयोग करने से संबंधित जानकारी, एससीपीसीआर से संबंधित जानकारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य, दायित्व एवं सहभागिता, प्रयास कार्यक्रम से संबंधित जानकारी, क्षिजीत  बच्चों का नामांकन, उपस्थिति पर चर्चा, शिक्षा में गुणवत्ता, गुणवत्ता शिक्षा के मुद्दे व कैलेंडर आधारित शिक्षण पर विस्तृत जानकारी प्रशिक्षक धर्मेन्द्र कुमार दूबे ने दी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम लखन  राम, रामेश्वर पाल, अखिलेश राम, अध्यक्ष सीमा देवी, अरुण राम, संयोजिका सुनीता देवी शिक्षक राम रंजन, मृत्युंजय कुमार गुप्ता, सदस्य सविता देवी सहित सभी सदस्य गण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।