
today’s horoscope : 30 सितंबर, 2023
मेष
परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्यो को छोड़ दूसरों के काम करने के कारण परेशानी होगी, परन्तु मानसिक संतोष रहेगा। धार्मिक कार्यों म़े रूचि बढ़ेगी। परिश्रम वाले कार्यों को करने में शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। अर्थ एवं परिवारिक कारणों से मन साफ रहेगा। त्यागभावना जागृत होगी। उसमें संतुष्टि मिलेगी। लोग मदद करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृष
कार्यो में निरंतर मिल रही सफलता के कारण सकारात्मक विचार मन को प्रसन्न करेंगे। शारीरिक रूप से भी ऊर्जावान रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित आयोजन धीमा रहने से कार्य क्षेत्र पर मेहनत हो सकती है। व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक संबंध खराब नहीं होने दें। नौकरी पेशा काम में मन लगाएंगे। संध्या के समय किसी स्त्री के सहयोग से धन लाभ संभव है। परिजनों से संबंध ठीक रहेंगे।
मिथुन
कार्यों को काफी सोच विचारने के बाद ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी रह सकती है। सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करा सकते हैं। नए कार्यो की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।
कर्क
सभी महत्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्याह्न के बाद स्थिति बदलने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे। संकलित पूंजी खर्च हो सकती है। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के व्यवहार सोच समझ कर ही करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है। सेहत का ख्याल रखें।
सिंह
स्वार्थ सिद्धि के कारण मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे। अधिकारियों से कार्य निकालना आसान रहेगा। कार्य क्षेत्र या घर पर किसी अन्य व्यक्ति के कारण मन खिन्न हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी चाह कर भी बुरा नहीं कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा।
कन्या
दिन की शुरुआत में धर्म में रुचि रहेगी। कार्य व्यवसाय में भी दिन श्रेष्ठ रहेगा। परिश्रम का उचित फल ही मिलेगा। हाथ आये अनुबंध भी सफल हो सकते हैं। नौकरी पेशा अधिक कार्य भार के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने अथवा महत्वपूर्ण कार्य निकलने से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे।
तुला
धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यो में गति आने और घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक सदस्य पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनेगी। व्यवसाय में समय से पहले महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। बड़े बुजुर्ग प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। अतिआत्मविश्वास की भावना रहेगी।
वृश्चिक
आस-पास बन रहे वातावरण से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। सांसारिक मोह अधिक रहने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज एवं परिवार में एक समय अपने को अलग-थलग पाएंगे। क्रोध भी अधिक रहेगा। संतान भावनाओं की कद्र करेगी। अहम् के कारण किसी का सहयोग नहीं लेंगे। आर्थिक कारणों से महत्वपूर्ण यात्रा या अन्य व्यवहार प्रभावित रहेंगे।
धनु
मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाएंगे। अपने आसपास का वातावरण विनोदी स्वभाव से हास्यमय बनाएंगे। कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नहीं होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग कोई महत्वपूर्ण कार्य सौप सकते है, जिसपर खरे उतरेंगे। परिवार में भी सक्रिय रहेंगे। परेशानियों को गंभीरता से लेकर तुरंत समाधान करेंगे।
मकर
सभी कार्यो में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से धन के साथ मानहानि भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। कार्य क्षेत्र की खींज घर में निकालने से वातावरण अशान्त बनेगा। पत्नी या संतान से तकरार हो सकती है। बड़े बुजुर्ग अथवा अधिकारी भी नाराज रहेंगे।
कुंभ
ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा। फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। आकस्मिक धन आमद होने से आश्चर्यचकित रह जाएंगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम बना रहेगा। रिश्तेदारी में उपहारों का आदान-प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सहायक बनेगी।
मीन
किसी मनोकामना अथवा बनाई योजना में सफलता मिलने की ख़ुशी दिन भर रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा। थकान भी रहेगी, परन्तु उत्साह के आगे अनुभव नहीं होगी। आस पड़ोसियों से ईर्ष्यायुक्त सम्बन्ध रहेंगे। किसी से मदद लेने में सफल रहेंगे। परिजन बात मानेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता–बिगड़ता है।)