Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 21 सितंबर, 2023

मेष

दिन बेहतर रहेगा। लेने देने में सावधानी बरतें। कामकाज में कुछ परेशानियां या थकान महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। धार्मिक स्थल पर गमन होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृष

समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। तनाव कम होगा। मनोबल बढ़ेगा। नव ऊर्जा का संचार होगा। आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। दबी हुई समस्याएं उभरकर मानसिक तनाव दे सकती हैं।

मिथुन

परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग-दौड़ रहेगी। लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा।

कर्क

परिस्थिति चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग नहीं होने दें। कभी-कभी गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

सिंह

कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। सेहत में ताजगी बनी रहेगी। पुराने मित्र मिलेंगे। जिसे चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें, संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या

रिश्ते में सुधार लाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं। उन्हें खुश कर दें। दिन दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा।

तुला

दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढ़ेगा। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन लाभ होगा। प्रिय का अस्थिर बर्ताव रोमांस को बिगाड़ सकता है। गृहपयोगी चीजों में वृद्धि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक

अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। नशा से दूर रहें।

धनु

धन का लाभ होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव दिलोदिमाग पर छा सकता है। साझीदारी की परियोजनाएं सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियां देंगी।

मकर

कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा। परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है।

कुंभ

करीबी दोस्त मदद को आगे आएंगे। खुश भी रखेंगे। स्वास्थ्य का लाभ होगा। यात्रा से थकावट महसूस करोगे। दिन खूब मौज-मस्ती करने का है, क्योंकि मित्र भी साथ है। अपने नजरिए को दूसरों पर नहीं थोपें। नई तकनीक का प्रयोग करके खूब लाभ कमाएंगे।

मीन

किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा। कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है। अच्छी तरह सोचें कि क्या करना चाहते हैं। अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से सब जीत सकते हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)