डीलर के पास राशन वितरण कराने पहुंची टीम, हुआ बड़ा खुलासा

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। उपायुक्‍त के निर्देश पर राशन वितरण कराने टीम डीलर की दुकान पहुंची। वहां बड़ा खुलासा हुआ। यह मामला झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआं कला पंचायत के रतनगढ़ गांव का है। यहां जनवितरण प्रणाली की दुकान का संचालन ममता स्वयं सहायता समूह करता है।

उपायुक्त के निर्देश पर लाभुकों के बीच राशन वितरण कराने टीम पहुंची। इसमें पंचायत सेवक सुदर्शन राम, रोजगार सेवक आरफीन जलाल अंसारी, मुखिया कौशल्या देवी, मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, उप मुखिया संतोष कुमार गुप्ता और वार्ड सदस्य बीपी सिंह शामिल थे। वहां खुलासा हुआ कि लाभुकों को जून महीने से ही राशन नहीं मिला है। यानी 4 माह से लाभुकों को राशन नहीं मिला है। इतना ही नहीं, उक्‍त डीलर द्वारा लाभुकों से जून व जुलाई महीने का अंगूठा भी लगवा लिया गया है।

शिकायत यह भी मिली कि राशन लाने और वितरण करने से पहले ही लाभुकों से अंगूठा लगवा लिया जाता है। पूछताछ करने पर डीलर ने बताया कि जून, जुलाई व अगस्त महीने का राशन का उठाव ही नहीं किया गया है। गोल-मटोल बात कर गुमराह किया गया। इसके बाद एक जांच प्रतिवेदन बनाया गया, जिसपर तीन दर्जन से अधिक लाभुकों ने हस्ताक्षर किए। उसपर पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि, उप मुखिया व वार्ड सदस्य ने भी हस्ताक्षर कि‍ए।

मौके पर प्रिंस सिंह, विजय कुमार सिंह, सुनीत कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, मुंद्रिका यादव, उमेश यादव, उखमजी यादव, फूल कुमारी मति देवी, फुलमतिया कुवँर, कोशिला देवी, गुजरी देवी, दामोदर सिंह, विनय सिंह, अनिरुद्ध यादव, ऊदल यादव, जयनाथ यादव, सीताराम रजवार सहित काफी संख्या में लाभुक व ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।