आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। श्री श्री दुर्गा बाड़ी पूजा समिति की बैठक मंदिर प्रांगण में विजय गोपाल दत्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से तापस कुमार रॉय को सचिव चुना गया।
मौके पर समिति के पदधारियों ने कहा कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाया जाएगा। भव्य विद्युत सज्जा के अलावे भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं को प्रतिमा दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका भी ख्याल समिति द्वारा रखा जाएगा। इसके लिए वॉलेंटियर नियुक्त किए जाएंगे।
बैठक में पवित्र दास, चित्रा भादूड़ी, बेला दास, दुलाल चंद्र डे व नोमीता गांगुली के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
मोके पर दुर्गाबाड़ी के अध्यक्ष विजय गोपाल दत्ता देवाशीष कार, आरएन राय, कुमुद रंजन दत्ता भास्कर गुप्ता, रंजीत डे, रंजीत घोष प्रबीर दत्ता, सोमनाथ दत्ता, शंभूनाथ भादुड़ी, मनोज डे, अजीत घोष, दीनघघबंधु डे, सपन दास, किशोर चौधरी, समित डे, सीमा कार, बेली दी, शौर्यदीप दत्ता, शुभम घोष सहित समिति के पदधारी व सदस्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।