शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने ‘सुखी’ में अपने प्रदर्शन से स्क्रीन पर छोड़ी छाप

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। अपनी सुंदरता और अभिनय कौशल के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने फिल्म ‘सुखी’ में अपने प्रदर्शन से एक बार फिर दर्शकों को प्रभावित किया है। यह फ़िल्म ना केवल उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करती है, बल्कि उनकी कला के प्रति उनके समर्पण को भी दर्शाती है। इसे प्रशंसक और आलोचकों से समान रूप से प्रशंसा मिल रही है।

फिल्‍म में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने एक ऐसे किरदार को निभाया है, जो सेल्फ लव के सफर पर निकल पड़ता है। वह अपने किरदार के विभिन्न चरणों के बीच सहजता से बदलाव करती हैं। सुखी एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म होने का वादा करती है। यह सभी आयु वर्ग के दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

यह फिल्म सोनल जोशी द्वारा निर्देशित है। सुखी भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और शिखा शर्मा की एक पावरहाउस टीम द्वारा निर्मित है। फ़िल्म में शिल्पा के अलावा अमित साध, चैतन्य चौधरी, किरण कुमार, कुशा कपिला जैसे एक्टर्स हैं।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की आगामी परियोजनाओं में रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में पहली महिला पुलिसकर्मी के रूप में उनकी अभूतपूर्व भूमिका है। इसके साथ ही ‘केडी’ नामक एक प्रतीक्षित कन्नड़ फिल्म भी शामिल है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।