लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने अपने वर्कशॉप में की निर्माण व सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के कोकर स्थित अपने वर्कशॉप में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की।

राजधानी रांची की विभिन्न जगहों से पहुंचे सगे-संबंधियों और मित्रों को उन्होंने अपने वर्कशॉप का भ्रमण कराया। साथ ही प्रसाद खिलाया और घर के लिए अलग से प्रसाद का पैकेट भी मुहैया कराया। इसमें उनकी पत्नी लायन सुनीता अग्रवाल व बेटा उत्कर्ष प्रतीक ने भी उत्साह पूर्वक उनका हाथ बंटाया।

मौके पर श्री अग्रवाल ने कहा कि, भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से उनका वर्कशॉप तरक्की की राह पर है। यहां विविध निर्माण गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है।

बता दें कि, सनातन धर्म में प्रत्येक कन्या संक्रांति को विश्वकर्मा पूजा की जाती है। इसे विश्वकर्मा दिवस या विश्वकर्मा जयंती भी कहते हैं। हिन्दू धर्म में विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र के रूप में जन्‍म लिया था।