रांची। शनिवार को राजधानी रांची के नये सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने अपना कामकाज संभाल लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव और डीजीपी के प्रति रांची में पोस्टिंग के लिए आभार जताया।
उन्होंने कहा कि जनता के बीच पुलिस की अच्छी छवि हो, आम जनता के लिए पुलिस सुलभ हो और बड़े अपराध, जिससे समाज में असुरक्षा की भावना पैदा होती है और सनसनी फैलती है। ऐसी अपराधिक घटनाओं पर पुलिस का नियंत्रण हो, यह मेरा प्रयास होगा।
उन्होंने कहा कि महिला और बच्चों की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों को लेकर पुलिस मुख्यालय पहले से ही अभियान चला रहा है और उस पर फोकस करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि रांची पुलिस 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। 24 घंटे एसएसपी का नंबर भी उपलब्ध है। रांची पुलिस बड़ी अपराधिक घटनाओं को सख्ती से निपटेगी।
आपको बता दें कि, कल 18 आइपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया। आज रांची के सीनियर एसपी ने पदभार ग्रहण किया।