
विवेक चौबे
गढ़वा। गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के लोगों को अब किसी आपातकालीन स्थिति में बेहतर इलाज के लिये जिला अस्पताल जाने के लिए वाहन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। लोगों को 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध होगी। कांडी प्रखंड के अस्पताल को चार महीना बाद एम्बुलेंस उपलब्ध हो गया है।
बहुत दिनों से कांडी के लोग एम्बुलेंस की मांग कर रहे थे। पहले भी कांडी अस्पताल को एम्बुलेंस मिला था, लेकिन उसे वापस ले लिया गया था। मालूम हो कि सोमवार को स्वंय सेवी संस्था दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांडी अस्पताल पहुंचकर अपनी मांग हाथ में तख्ती लिए रखी थी।
समाजसेवी शशांक शेखर व अन्य ग्रामीणों ने अस्पताल में से ही डीसी व सिविल सर्जन को फोन कर अपनी मांगों के बारे में अवगत कराया था। इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांडी अस्पताल को एम्बुलेंस प्रदान करने की बात कही। फिर कुछ ही घंटों बाद अस्पताल को स्थायी रूप से एक एम्बुलेंस उपलब्ध करा दिया गया।
संस्था के सचिव साजिद सैम, अनुज सिंह, सत्यकाम, मणिकांत, पूर्व शिक्षक कैलाश सिंह, शिव पूजन विश्वकर्मा, भाजपा नेता विनोद प्रसाद, मनोज चंचल, बबन कुमार, चंदन सोनी सहित अन्य ने एंबुलेंस मिलने पर खुशी जाहिर की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।