indian-railway

यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें, इन ट्रेनों का बदल गया रूट

झारखंड
Spread the love

रांची। दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल में विकास कार्यो चल रहे हैं। इसकी वजह से ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण कई ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी।

ट्रेन संख्या 13351 धनबाद-अल्लपुझा एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 1 अक्‍टूबर से 6 अक्‍टूबर तक और यात्रा प्रारम्भ 8 अक्‍टूबर, 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुड़ीवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का ताडेपल्लीगुडेम तथा एलूरु स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

ट्रेन संख्या 12835 हटिया-सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 3 अक्‍टूबर और यात्रा प्रारम्भ 8 अक्‍टूबर, 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 22837 हटिया–एर्णाकुलम एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 2 अक्‍टूबर, 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।