- रक्तदान करनेवालों को उपायुक्त ने प्रदान किया प्रमाण-पत्र
रांची। रांची समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन 2 सितंबर, 2023 को किया गया। ब्लॉक-ए स्थित जी-1 में राजेन्द्र इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल र्साइंसेस (रिम्स) के तत्वावधान में आयोजित शिविर में रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा सहित अफसर और कर्मियों ने रक्तदान किया।
रिम्स में ब्लड हमेशा उपलब्ध रहे
शिविर में रक्तदान के बाद उपायुक्त ने कहा कि रिम्स राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल है। पूरे राज्य से मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं, इमरजेंसी में खून की जरूरत होती है। ऐसे में रिम्स में सभी ग्रुप के ब्लड हमेशा उपलब्ध रहे, ये हमारी जिम्मेदारी है।
व्यस्क रक्तदान के लिए आएं
उपायुक्त ने कहा कि खून शरीर के लिए आवश्यक तत्व है। इसकी भरपाई कहीं और से नहीं हो सकती। सिर्फ एक इंसान ही इंसान को रक्त उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने स्वस्थ व्यस्कों से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि इससे किसी तरह का शारीरिक नुकसान नहीं होता।
आगे भी किया जाएगा शिविर
उपायुक्त ने शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर में समाहरणालय के कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, इसकी खुशी है। आगे भी इस तरह के शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में रिम्स की डॉक्टर कविता सहित अन्य ने अपना योगदान दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।