नाबार्ड का ‘CLASSILK EXPO’ शुरू, मिल रहे ये उत्‍पाद, इंट्री फ्री

झारखंड
Spread the love

रांची। नाबार्ड झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय की दस दिवसीय राष्ट्रीय सिल्क प्रदर्शनी-सह-बिक्री एक्‍सपो ‘CLASSILK EXPO’ की शुरुआत रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में हुई। इसका उद्घाटन विकास आयुक्‍त अरुण कुमार सिंह ने 22 सितंबर को किया। इसमें इंट्री फ्री है। यह 1 अक्‍टूबर तक चलेगा।

विकास आयुक्त ने नाबार्ड की इस पहल की सराहना की। कहा कि इस तरह के आयोजन से बुनकर और कारीगरों का हौसला बढ़ता है। एक्सपो में 60 स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें देश भर से बुनकर, कारीगर और महिलाएं अपने हस्तकरघा के सामान लेकर आए हुए हैं।

एक्‍सपो में बिहार से भागलपुरी तसर, कोसा और खादी सिल्क, उत्तर प्रदेश की बनारसी साड़ी, गुजरात से बांधिनी, कच्छ कढ़ाई और पटोला, मध्य प्रदेश की चंदेरी और माहेश्वरी सिल्क, पश्चिम बंगाल का बालूचेरी, कांथा, तंगेल और जामदानी, छत्तीसगढ़ का कोसा,महाराष्ट्र से पैठणी, असम कामूंगा, कर्नाटक कामैसूर सिल्क और तमिलनाडु का कांजीवरम सिल्क, केरल से बलरामपुरम कसावु, लद्दाख के शाल इत्यादि विभिन्न प्रकार की साड़ियों और अन्य वस्त्रों की बिक्री की जा रही है। ग्राहकों के लिए विभिन्न हस्तकरघा उत्पाद भी उपलब्ध हैं।

मौके पर नाबार्ड के मुख्‍य महाप्रबंधक एसके जहागीरदार, झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक श्रीमती आकांक्षा रंजन और विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।