रांची के हरमू चौक के समीप खुला कुमार चाय, कीमत 10 रुपये से शुरू

बिज़नेस झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के हरमू चौक के समीप कुमार चाय का दूसरा आउटलेट 25 सितंबर को खुला। इसका उद्घाटन रांची विधायक सीपी सिंह ने किया। यह दुकान युवा व्यवसायी विशाल कुमार ने शुरू की है। यहां चाय की कीमत 10 रुपये से शुरू होती है। अंक ज्योतिष अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना कर दुकान का शुभारंभ कराया।

मौके पर विधायक ने कहा कि किसी भी व्यवसाय में ग्राहकों के प्रति ईमानदारी जरूरी है। ग्राहकों की संतुष्टि ही व्यवसाय का आधार है। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। आज कल लोग भी तरह- तरह की जायके की चाय पसंद कर रहे हैं। कुल्हड़, चाय तंदूरी चाय खूब पसंद किये जा रहे हैं। अपना रोजगार हर मामले में अच्छा होता है। वैसे भी आज युवाओं को रोजगार देने वाला बनाना चाहिए।

झारखंड भाजपा महिला महामंत्री नेता सीमा सिंह ने कहा कि यह बहुत ही अच्छी सोच है कि हम अपना व्यवसाय करें। आज युवा खुद का व्यवसाय कर दूसरों को भी नौकरी दे रहे हैं।

कुमार चाय के निदेशक विशाल कुमार ने कहा कि वे इस बात का ध्यान रखेंगे कि ग्राहकों को पूरी तरह से संतुष्ट किया जा सके। ग्राहकों को उत्तम चाय पिलाना व उन्हें संतुष्ट करना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शॉप में हर वेरायटी की चाय उपलब्ध है। चाय की कीमत 10 रुपये से शुरू होती है।

चाय के साथ खाने के लिए भी विभिन्न आइटम उपलब्ध हैं। कुकीज और ब्रेड खास तौर पर रखा गया है। चाय के शौकीन इसका भी लुल्फ उठा सकते हैं। मौके पर शुभम सिंह, तृष्णा आनंद, नेहा सिंह, गीता सिंह आदि लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।