Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : कल से 4 दिनों के लिए अलर्ट जारी, ये होगा असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। कल से 4 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसका प्रभाव राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में कई जिलों में भारी बारिश होगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 27 सितंबर को दी।

तापमान में गिरावट

राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

28 सितंबर को ये स्थिति

राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

29 सितंबर को ये स्थिति

राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

30 सितंबर से ये स्थिति

30 सितंबर और 1 अक्‍टूबर को राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। 2 और 3 अक्‍टूबर को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी।

वज्रपात को लेकर अलर्ट

केंद्र के मुताबिक 28 सितंबर से 1 अक्‍टूबर तक राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

यहां भारी बारिश

राज्‍य के दक्षिण और मध्‍य भागों में 30 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, गुमला, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

1 अक्‍टूबर को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, खूंटी जिले में देखने को मिलेगा।

वज्रपात से ऐसे बचें

यथासंभव घर पर रहें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या कॉर्डेड फोन का उपयोग करने से बचें, क्योंकि बिजली तारों के माध्यम से यात्रा कर सकती है। चोट या क्षति का कारण बन सकती है। बाहर हैं तो ऊंची जमीन या अलग-थलग पेड़ों से बचें। बड़े पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों या खाली जगह से हट जाएं। किसी सुरक्षित या पक्‍की संरचना के नीचे शरण लें।

यहां भी पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।