Jharkhand: प्रदेश कांग्रेस ने 5 जिला प्रभारी बदले, 15 नये विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की

झारखंड
Spread the love

रांची। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जिलों में फेरबदल कर पांच जिला प्रभारी एवं 15 नये विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है।

गोड्डा में अनुकूल चन्द्र मिश्रा, देवघर में परविन्दर सिंह, पाकुड में तनवीर आलम, गिरिडीह में श्वेता सिंह, रामगढ़ में सुरेन्द्र सिंह को जिला प्रभारी बनाया गया है।

घाटशिला में तापस चटर्जी, सरायकेला में अम्बर राय चौधरी, विश्रामपुर में पूर्णिमा पांडेय, बरकट्ठा में आभा ओझा, लातेहार में बद्री राम, मधुपुर में उपेन्द्र सिंह, सिल्ली में परितोष सिंह, ईचागढ़ में खगेन चन्द्र महतो, रांची में अनूप केशरी, चक्रधरपुर में केके शुक्ला, गुमला में सीमा सीता एक्का, तमाड़ में प्रिंस सिंह, लातेहार के मनिका में अशोक यादव, रांची के हटिया में वेद प्रकाश मिश्रा, सिमडेगा के कोलेबिरा में अकील रहमान को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।