झारखंड कुम्हार समन्वय समिति ने रिटायर कर्मियों को किया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड कुम्हार समन्वय समिति ने आनंद सरस्वती बाल निकेतन में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर सरकारी सेवा से रिटायर हुए लोगों को रामचरितमानस पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति ने की।

मौके पर प्रेम किशोर प्रजापति ने कहा कि समाज में कई मार्गदर्शक है सेवानिवृत्ति के बाद अपने घरों में तक ही सिमट कर रह गए हैं। उनसे प्रेरणा लेने और समाज में उचित मान सम्मान देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सेवानिवृत्‍त कर्मियों के विचार आशीर्वचन के रूप में लेते हुए समाज के विकास में उनके बताए मार्ग पर चने की प्रेरणा ली गई।

कार्यक्रम में लगभग 40 सेवानिवृत्‍त कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसमें वासुदेव प्रजापति, नेमधारी महतो, जकड़ी राम, बजरंग प्रजापति, दिनेश प्रजापति, किरण प्रजापति, रामदास प्रजापति, भगवत प्रजापति सहित अन्य शामिल हैं।

सेवानिवृत्‍त शिक्षक वासुदेव प्रजापति ने कहा कि वर्तमान समय में उगते सूर्य को लोग नमस्कार करते हैं। डूबते सूर्य की महत्‍ता कम होती जा रही है, लेकिन झारखंड कुम्हार समन्वय समिति ने सेवानिवृत्‍त कर्मियों को सम्मान देकर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। यह सराहनीय है। सेवानिवृत्‍त कर्मी से बहुत तरह के अनुभव प्राप्त किए रहते हैं। उनके अनुभव को प्राप्त कर परिवार एवं समाज को बेहतर दिशा में ले जाया जा सकता है।

बजरंग प्रजापति ने कहा कि सरकारी सेवा में आने के बाद अपने परिवार के भरण पोषण के लिए रात दिन मेहनत करते हैं। प्रयास होता है कि अपने परिवार को सही तरीके से रखें और बच्चों को बेहतर शिक्षा दें, ताकि बच्चे आगे बढ़ सके। जीवन में कुछ बेहतर कर सके।

किरण प्रजापति ने कहा कि परिवार का परवरिश ऐसा हो, जिसमें संस्कार हो। संस्कार के अभाव में बच्चे परिवार के अलावा समाज से भी दूर होते जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण एकल परिवार है। महिलाएं घर से बाहर निकले। अपने उत्तरदायित्व को समझें। समाज के विकास में भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम को कमल महतो, दिनेश प्रजापति, किरण प्रजापति, वासुदेव प्रजापति, देवानंद प्रजापति, दौलत प्रजापति, शिव सागर महतो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री नागेंद्र प्रजापति और धन्यवाद कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रजापति ने किया।

मौके पर विनोद प्रसाद, विनोद प्रजापति, विनोद कुमार महतो, रामदेव प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति, युगल प्रजापति, संजुक्ता देवी, तारावती देवी, बीना देवी, मणिलाल प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, प्रदीप कुमार, शशिकांत प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, अरुण प्रजापति, चंद्र केतु प्रजापति, विपिन प्रजापति, चिंटू कुमार, रवि, भूषण, चंचल प्रजापति, शेखर प्रजापति, संतोष, शक्ति, नंदलाल पंडित, अरविंद कुमार, भूषण प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।