जेसीआई रांची यूथ ने सदस्‍यों को किया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची यूथ ने जैथरा जेसी सप्ताह का समापन समारोह होटल रिट्रीट कॉन्टिनेंटल में मनाया। संस्था की संस्थापक दीप्ति बजाज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। मौके पर जेसीआई सप्ताह के दौरान संस्था द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

संस्था ने सदस्यों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। मौके पर प्रतीक बधानी, उत्तम ओझा, नितिन सिंह, निमेश केडिया, साकेत जालान आदि को सम्मानित किया गया। जेसीआई सप्ताह को सफल बनाने में इनका योगदान रहा।

जेसीआई रांची यूथ की अध्यक्ष कुशा जालान ने कहा कि‍ जेसीआई सप्ताह साल में एक बार ही आता है। यह सदस्‍यों में उत्साह भर देता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव सोनल अग्रवाल, जय काबरा, उत्तम ओझा, ऋचा जालान, विकास झांझरिया, अदिति बधानी, केशव बजाज, सचिन ड्रोलिया, गुनीत सिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।