आना चाहते हैं रांची तो जरूर पढ़ें ये खबर, इन सड़कों पर नहीं चलेंगे वाहन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्‍न शहरों से रांची आने वालों के लिए यह जरूरी खबर। इस वर्ष ईद मिलाद-उन-नवी त्योहार 28 सितंबर, 2023 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रांची के विभिन्न मार्गों में जुलूस निकाला जाएगा। इसके कारण सामान्य वाहनों का परिचालन विभिन्न मार्गों में पूर्वाहन 10 बजे से जुलूस समाप्ति तक निर्धारित किया गया है।

1. मेन रोड में सर्जना चौक से रतन पी०पी० होकर राजेन्द्र चौक तक जुलूस के दौरान समय लगभग 10 बजे पूर्वाहन से जुलूस समाप्ति तक वाहनों का सामान्य परिचालन वर्जित रहेगा।

2. बहु बाजार से कर्बला चौक आनेवाले मार्ग में लगभग 10 बजे पूर्वाहन से जुलूस समाप्ति तक यातायात परिचालन वर्जित रहेगा।

3. काली मंदिर चौक से कर्बला चौक आने वाले मार्ग में समय लगभग 10 बजे पूर्वाहन से जुलूस समाप्ति तक सामान्य परिचालन वर्जित रहेगा।

4. मिशन चौक से कर्बला चौक की ओर समय लगभग 10 बजे पूर्वाहन से जुलूस समाप्ति तक सामान्य परिचालन वर्जित रहेगा।

रांची शहर के अन्य भागों में ईद मिलाद-उन-नवी के अवसर पर यातायात को जरूरत के अनुसार डायवर्ट किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।