गुरु नानक सेवक जत्था ने विद्यार्थियों को दी पाठ्य सामग्री

सरोकार झारखंड
Spread the love

रांची। गुरु नानक सेवक जत्था ने रांची के ठाकुरगांव के खजूर टोला स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच 3 सितंबर को पाठ्य सामग्री दी। इस क्रम में टिफिन बॉक्स, उपकरण बॉक्स और वाटर बोतल का नि:शुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम ठाकुरगांव थाना में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के सहयोग से आयोजित किया गया

समाज के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही सभी बच्चे थाना परिसर पहुंचे। कतारबद्ध एवं अनुशासित होकर खड़े हो गए। वहां जत्था के सदस्यों ने उन्हें पढ़ाई की जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराए। उपस्थित हुए बच्चों की संख्या सौ के आसपास थी।

कार्यक्रम में थाना के मुंशी अरुण कुमार, हेमंत यादव, सूरज झंडई, गीतांशु तेहरी, विनीत खत्री, आयुष पपनेजा, वंश डावरा, सन्नी पपनेजा, हर्ष सरदाना, रोनित अरोड़ा एवं गीतांशु गांधी की भागीदारी रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।