- मुख्य संरक्षक बने हरविंदर सिंह बेदी और रमेश सिंह
रांची। श्री कृष्णा नगर कॉलोनी युवक संघ द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित शहीद भगत सिंह चौक के समीप 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी उत्सव मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर संस्था के संस्थापक रौनक ग्रोवर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया। इसमें हरविंदर सिंह बेदी और रमेश सिंह को मुख्य संरक्षक एवं डॉ अजय छाबड़ा को संरक्षक बनाए गए। मीडिया का प्रभार नरेश पपनेजा को सौंपा गया।
मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि 19 सितंबर को पंडाल सुबह 10 बजे श्री गणपति महाराज के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। समिति द्वारा रात दस बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक भव्य जागरण का आयोजन भी किया गया है। इसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक जुगल दरगड़, शुभम जटाधारी और तत्शा गुप्ता अपने भजनों से भक्ति की गंगा बहाएंगे।
20 सितंबर को दोपहर एक बजे से भंडारा होगा। इसमें खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 21 सितंबर को सुबह दस बजे हवन होगा। दोपहर तीन बजे ढोल नगाड़े और गाजे बाजे के साथ भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। यह कृष्णा नगर कॉलोनी से न्यू मार्केट, महावीर चौक, अलबर्ट एक्का चौक होते हुई बड़ा तालाब जाएगी, जहां गणपति बप्पा का श्रद्धापूर्वक विसर्जित किया जाएगा।
आयोजन की तैयारी में संस्था के सूरज झंडई, करण अरोड़ा, जयंत मुंजाल, चंचल ग्रोवर, कुणाल धमीजा, वंश डावरा, गीत सचदेवा, सुमित मिढ़ा, वरुण गेरा, दीपांशु गांधी, कनिश गाबा, साहिल सरदाना, जतिन मिढ़ा और ऋषभ शर्मा जुटे हुए हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।