रांची। गुवाहाटी-रांची-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। यह साप्ताहिक ट्रेन है। इन ट्रेनों की समय सारणी, ठहराव एवं कोच संयोजन पूर्ववत रहेंगे।
ट्रेन संख्या 05671 गुवाहाटी-रांची साप्ताहिक स्पेशल यात्रा प्रारंभ 30 सितंबर से 25 नवंबर, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को गुवाहाटी से प्रस्थान करेगी। इस दौरान ट्रेन 9 ट्रिप चलेगी।
ट्रेन संख्या 05672 रांची-गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल यात्रा प्रारंभ 1 अक्टूबर से 26 नवंबर, 2023 तक प्रत्येक रविवार को रांची से प्रस्थान करेगी। इस दौरान ट्रेन 9 ट्रिप चलेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।