दीदीजी फाउंडेशन ने कीर्ति राज सिंह को बनाया ब्रांड एम्बेस्डर

बिहार देश
Spread the love

पटना। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने कीर्ति राज सिंह को अपनी संस्था का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है। कीर्ति ने कामनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक जीते।

पटना जिले के खुसरूपुर प्रखंड के बड़ा हसनपुर गांव की रहने वाली कीर्ति राज सिंह ने सब जूनियर पावरलिफ्टिंग कामनवेल्थ चैंपियनशिप में तीन इवेंट में हिस्सा लिया था। कीर्ति राज सिंह ने छह स्वर्ण पदक जीत कर पूरी दुनिया में बिहार का नाम रोशन किया है। कृति ने 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी में छह स्वर्ण पदक जीते हैं।

दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत डॉ नम्रता आनंद ने कीर्ति राज सिंह को अपनी संस्था का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है। डॉ नम्रता आनंद ने कीर्ति राज सिंह को शुभकामना देत हुए उसे मोमेंटो, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया है।

इस अवसर पर डॉ नम्रता आनंद ने कहा कि बिहार की बेटी कीर्ति राज सिंह ने पूरे देश में बिहार का नाम रौशन किया है। कीर्ति इसी तरह बिहार और अपने देश का नाम रौशन करती रहे। बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत उसे निखारने की है।

वहीं कीर्ति राज सिंह ने दीदीजी फाउंडेशन का ब्रांड एम्बेस्डर बनने पर खुशी जतायी है। उसने बताया कि वह जब कक्षा 4 में थी, तब से स्कूल में होने वाले खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया करती थी।

कीर्ति राज सिंह इन दिनों गुवाहाटी के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फिजिकल एजुकेशन से बीपीएड की पढ़ाई कर रही हैं। कीर्ति राज सिंह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और सभी शुभचितंको को देती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।