coal_india

Coal India : कामगारों की यूनियन से मांग, हड़ताल कर रहे हैं तो लगे हाथ इन मांगों को भी करें शामिल

अन्य राज्य देश
Spread the love

Coal India : कोलकाता। कोल इंडिया, उसकी सहायक कंपनी और एससीसीएल में 5 अक्‍टूबर से हड़ताल हो सकती है। हड़ताल नोटिस यूनियनों ने प्रबंधन को सौंप दिया है। इसमें वेतन और एरियर का मामला उठाया गया है। इस बीच कामगारों कहा कहना है कि हड़ताल हो ही रही है तो कुछ और ज्‍वलंत मांगों को भी इसमें शामिल कर लिया जाए।

जानकारी हो कि यूनियन ने हड़ताल नोटिस में कहा है कि कोल इंडिया, उसकी सहायक कंपनी, एससीसीएल में कार्यरत सभी कामगारों के सितंबर, 2023 माह का वेतन 11वें वेतन समझौते के अनुसार ही किया जाय। प्रबंधन यदि ऐसा नहीं करता है तो 5 अक्‍टूबर से 7 अक्‍टूबर तक हड़ताल की जाएगी।

कामगारों का कहना है कि कोल इंडिया में समस्‍याओं की भरमार है। प्रबंधन कामगारों की सुविधाओं में लगातार कटौती भी कर रहा है। कुछ कटौती का आदेश जारी किया जाता है। कई की अघोषित कटौती की जा रही है। ऐसे में तीन दिवसीय हड़ताल की मांगों में इन मुद्दों को भी जोड़ा जाना चाहिए।

ये हैं मांगें

  • 9.4.0 को पहले की तरह लागू कि‍या जाए।
  • अधिकारियों की तरह कामगारों को भी एक साथ 20 लाख रुपये ग्रेच्‍युटी का भुगतान किया जाए।
  • अनुकंपा पर बहाल आश्रितों को योग्यता के अनुसार काम दिया जाए।
  • पुरानी पेंशन का रिवीजन किया जाए।
  • चालू खदान का एमडीओ के माध्‍यम से हो रहे निजीकरण पर रोक लगे।

यहां भी पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।