विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित जमा दो उच्च विद्यालय के प्रांगण में चंद्रायन फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच पलामू के करकटा बनाम गढ़वा के टड़हे के बीच खेला गया। करकटा की टीम ने टड़हे की टीम को 3-2 हराकर मैच जीत लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी विकास दुबे ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फुटबॉल की तरह इसी मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाएगा।
टूर्नामेंट के विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नकद 21 हजार और उप विजेता टीम को 11 हजार नकद दिया जाएगा। टूर्नामेंट के ओवरऑल खिलाड़ी को रेंजर साइकिल दिया जाएगा।
मौके पर कांडी बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार, अरुण कुमार दुबे, चुनमुन दुबे, पंकज कुमार द्विवेदी, शम्भू पाण्डेय, मुनचुन दुबे, राजेन्द्र तिवारी, गुड्डू मिश्रा, बाबु खान, आबिद खलीफा, विनोद चौहान, योगेन्द्र कुमार, रूपेश पाण्डेय, मनोज दुबे, उदय दुबे, अरविंद दुबे, लालेश्वर तिवारी, देव वंश दुबे सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।