समाज कल्याण निदेशक से मिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का शिष्‍टमंडल

झारखंड
Spread the love

रांची। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निदेशक शशि प्रकाश झा से मुलाकात की। इसका नेतृत्‍व भारतीय मजदूर संघ के झारखंड के प्रदेश अध्‍यक्ष सत्‍यनारायण सिंह ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक को 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

इसमें केंद्रांश, पोषाहार ग्रेच्युटी, अनुकंप की बहाली, मोबाइल, गैस सिलेंडर रिफिल, यूनिफॉर्म सहित अन्य मांगें शामिल हैं। मुलाकात के दौरान मांगों पर चर्चा भी हुई। उन्होंने कहा कि सभी जायज मांगों पर कार्रवाई की जाएगी। मानदेय एक सप्ताह के अंदर देने की कोशिश करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष रीमा देवी, महामंत्री पुष्पा कुमारी, कोषाध्यक्ष शालिनी सहित कुमुदिनी, शशि कला भी मौजूद थीं।

सत्‍यनारायण सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक रविवार को धुर्वा स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई थी। इसमें 11 दिसंबर को दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय लिया गया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।