श्रावण सिंजारा में महिलाओं ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

झारखंड
Spread the love

रांची। चौपाल के अंतर्गत श्रावण सिंजारा का आयोजन 28 अगस्‍त को किया। इसमें 50 महिलाओं ने प्रारंभ में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद सावन से संबंधित फन गेम्स, हौजी, मारवाड़ी गीतों में घूमर का आनंद लेते हुए मस्ती भारी शाम का सभी ने आंनद लिया।

रश्मि मालपानी ने बताया कि चौपाल का उद्देश्य अपनी निजी जिम्मेदारी से निवृत्त हो गई रांची के माहेश्वरी परिवार की वरिष्ठ महिलाओं को एकजुट करना है। उन्‍हें ऐसा वातावरण उपलब्‍ध कराना है कि वह अपनी हम उम्र साथियों के साथ अपने जीवन में कुछ मस्ती के पल व्यतीत कर सकें।

सिंधारा में सभी महिलाएं सोलहा श्रृंगार कर आई थीं। झूले का मजा लेते हुए सभी  ने खूब तस्वीरें भी ली। सभी बहनें आनंद विभोर होकर मस्ती भरी यादें साथ लेकर अपने घर वापस गई।

इस सिंजारा में इंदु, कविता, किरण, सुमन साबू, कृष्णा काबरा, ममता बांगर, सुमन चितलांगिया, संगीत चितलांगिया, रेनू फलोर, विजयश्री साबू, कुमुद लखोटिया, शारदा लड्डा, शशि डागा, विजय लक्ष्मी साबू, उषा डागा, सरोज राठी, शिखा बिरला, उषा मंत्री, बेला काबरा, मनीषा कांकनी, प्रेमलता, नीलू साबू, उमा साबू, मंजू काबरा, प्रीति, रेखा बिहानी, संगीता बांगर, रेनू काबरा, प्रमिला सोमानी आदि मौजूद थीं।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।