भारत संस्कार, आदित्यपुर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विद्या भारती अव्वल

झारखंड
Spread the love

आदित्यपुर। भारत संस्कार द्वारा आयोजित आदित्यपुर उड़िया स्कूल में चौथे दिन गीता श्लोक अर्थ समेत और हनुमान चालीसा का पाठ की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता के निर्णायक संस्था के कोषाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव थे।

गीता श्लोक में अर्थ समेत में विद्या भारती उच्च विद्यालय की अनुष्का मंडल, प्रिया कुमारी को प्रथम,  द्वितीय स्थान मिला, जबकि तृतीय स्थान उसी विद्यालय की निशा और उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथियाडीह के राहुल ने प्राप्त किया। हनुमान चालीसा पाठ में विद्या भारती स्कूल के अनमोल दूबे को प्रथम, द्वितीय स्थान उसी स्कूल की सोनल को मिला, जबकि तृतीय स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय के विशाल ने जीता।

डिजिटल भगवद्गीता, सम्पूर्ण हनुमान और स्मार्ट स्टार एकेडमिया का प्रदर्शन नगर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ संजय मोदी ने किया। इस अवसर पर उड़िया स्कूल की प्राचार्य ममता झा, पूर्व प्राचार्य संध्या प्रधान, प्राचार्य गोपाल झा, प्राचार्य सुधांशु सरकार, इप्टा के अध्यक्ष परमानंद मोदी और संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। बता दें कि आगामी 27 अगस्त 2023 को उड़िया स्कूल में 2.30 बजे से  सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।