बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में 77वां स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मंगलवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगा को सलामी दी। मौके पर पूरे विश्वविद्यालय परिवार ने एकसाथ मिलकर राष्ट्र गान गया। भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे लगाये।

इस अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय कर्मियों को मानवता की रक्षा, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाये रखने, राष्ट्र धर्म का पालन और राष्ट्र के विकास में सहयोग की शपथ दिलाई। महात्मा गांधी और भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शो पर चलकर संस्थान में उत्कृष्ट योगदान करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।

कुलपति ने सच्चे मन से संस्थान की सेवा को देश सेवा का अंग बताया। कहा कि विगत तीन वर्षो में हमने जो लकीरे खींची है, उसका भावी परिणाम विश्वविद्यालय हित में बेहद सुखद और बेहतर होगा। समारोह में विवि के सभी डीन, डायरेक्टर, टीचर्स, स्टाफ और स्टूडेंट्स भी शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।